जन्माष्टमी के मौके पर अमझेरा में आयोजित श्री कृष्ण पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया संबोधित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जन्माष्टमी के मौके पर अमझेरा में आयोजित श्री कृष्ण पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया संबोधित | New India Times

उज्जैन के सांदीपनी आश्रम से शिक्षा, जानापाव में भगवान परशुराम से सुदर्शन ग्रहण कर पराक्रम के महत्व को निरूपित कर अमझेरा में रुक्मी को हराकर शौर्य का प्रदर्शन करने वाले भगवान श्री कृष्ण का समूचा जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास हेतु विशेष कार्य करने का निर्णय लिया है। जन्माष्टमी के मौके पर अमझेरा में आयोजित श्री कृष्ण पर्व आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात कही। यहां पंडित कमल किशोर नागर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, मनोज सोमानी, पूर्व मंत्री द्वय राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक द्वय वेलसिंह भूरिया, मुकामसिंह किराड़े, जयदीप पटेल, कमल यादव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि हर तीज त्यौहार हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। समाज का हर वर्ग इन्हें आनंद और उत्साह के साथ मनाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि अमझेरा की धरती शौर्य और वीरता की धरती है। यहां के राणा बख्तावर सिंह जी ने जो लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी वह अद्वितीय है। आज हम उसको आज भी स्मरण कर रहे हैं। यहाँ एक दो नहीं 28 लोगों ने अपना जीवन बलिदान करके हमारे मस्तक को गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। भगवान श्री कृष्ण को याद करें।उनका पूरा जीवन हमारे लिए पाथेय हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से लेकर समूचे जीवन में विपत्तियों का सामना किया। भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर कहने वाले प्रसंग को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की माता ने उनसे कहा था कि उनके लोगों के द्वारा बनाया गया माखन कंस के घर जाता है जो भगवान श्री कृष्ण का दुश्मन था। लिहाजा बृजवासियों का माखन कंस को नहीं जाए इसलिए वे माखन खा जाते थे और दोस्तों के साथ मटकी फोड़ देते थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अमझेरा को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा। जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण और राम जी के पदचिह्न है, सरकार उन्हें विकसित करेगी।

जन्माष्टमी के मौके पर अमझेरा में आयोजित श्री कृष्ण पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया संबोधित | New India Times

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सरकार गोपालको को बढ़ावा देगी ,10 गायों से अधिक गाय पालने वाले गो पालको को अनुदान देगी। उनसे दूध ख़रीदा जायेगा। कांजी हाउस बंद करेंगे और जगह-जगह सरकार गौशालाये खोलेंगी । गाय के दूध उत्पादन पर सरकार बोनस देगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जब से उज्जैन में महाकाल लोक बना है तब से वहां पर 5 करोड लोग दर्शन करने के लिए साल में पहुंच रहे। ऐसे केंद्रों का विकास करना सरकार की मंशा है। हम अमझेरा को भी विकसित करेंगे। मुख्यमंत्री ने मटकीफोड़ कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रम कों संत कमलकिशोर नागर जी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मांग कि की सरदारपुर और अमझेरा में खेल परिसर बनाया जाए। साथ ही यहां पर कृषि कॉलेज और इंदौर दाहोद रेलवे लाइन से अमझेरा को भी जोड़ा जाए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बाल गोपालों को गोद में लेकर स्नेह से दुलार किया।मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी हुआ। उन्होंने बाल गोपालों को माखन मिश्री भी प्रसाद के रूप में खिलायी। आरंभ में उन्होंने द्वीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, आईजी अनुराग, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article