मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ईमानदारी की मिसाल पेश करने का मामला प्रकाश में आया है। बीते गुरुवार को श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच A-1 में सीट नंबर 15 पर यात्री कृष्णा यादव का पर्स गिर गया था। जिसमें कुछ रुपए और यात्री के जरूरी दस्तावेज़ रखे हुए थे। ये पर्स डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना को मिल गया। फिर क्या था उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए यात्री कृष्णा यादव से फोन पर संपर्क किया और यात्री को उनका पर्स लौटने की बात कह दी।
शुक्रवार की शाम को डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना सालदाह ट्रेन से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यात्री कृष्णा यादव को स्टेशन पर उनका पर्स समेत सारा सामान वापस लौटा दिया। खोए हुए पर्स और सामान को वापस पाकर यात्री कृष्णा यादव के मुख से एक ही बात बार बार निकल रही थी कि इस कलयुगी दुनिया में कही न कही ईमानदारी आज भी जिंदा है। यात्री कृष्णा यादव ने रेलवे विभाग और डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना का तहदिल से शुक्रिया अदा किया है।

