त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जिला सागर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अवैध चल रहे जुआ की पतारसी कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जो अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शशिकांत सरयाम अनुभाग देवरी के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25.07.24 की दरमियानी रात को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा देवरी में झुनकू वार्ड देवरी संतोष राय के बन रहे खुले मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही करने की सूचना थाने पर प्राप्त हुई जो थाना देवरी के स्टाफ द्वारा कार्यवाही करते हुये झुनकू वार्ड देवरी में दविश देकर घेराबंदी कर 12 आरोपीयों को मौके पर धर दबोचा।
जिसमें आरोपी छोटू उर्फ तिलक यादव , राजकुमार जाटव , शुभम अहिरवार , कपिल चौरसिया , सोनू विश्वकर्मा , अमरजीत रैकवार , आशुतोष चौरसिया , विपिन बाल्मीक , निशांत तिवारी ,अंशुल चौरसिया , संतोष राय , प्रेमनारायण मिश्रा को मौके पर पकड़ा गया। उक्त जुआ खेलते हुई आरोपियों से कुल 21400 रुपये एवं 52 ताश पत्तों को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. संधीर चौधरी, उनि. निशांत भगत, आर. राजीव तोमर, मुकेश कुमार, समीर राघव, पूरन यादव, वीरेन्द्र ठाकुर, कुलवंत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

