जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल में स्टाफ नर्सों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल में स्टाफ नर्सों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल में स्टाफ नर्सों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सीएमएस डॉ आर के कोली ने की। बैठक में वार्ड में आ रही समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान सीएमएस डॉ आरके कोली ने कहा कि शाम और रात की ड्यूटी के समय कई बार मरीज़ व उनके तीमारदारों द्वारा सही देखरेख न होने को लेकर शिकायत आती है जो की बेहद गलत है। उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को निर्देश दिया कि वह प्रत्येक दशा में हर मरीज़ के पास जाकर उसे दी जाने वाली दवाओं का अवलोकन करें।

किसी भी दशा में अपने वार्ड को छोड़कर ना जाए। साथ ही सहयोगी वार्ड बॉय, गार्ड, एमरजेंसी डॉक्टर और इलाज करने वाले डॉक्टर का नंबर अपने पास अवश्य रखें। जिस किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सके। डॉक्टर द्वारा लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन का मिलान अवश्य करें। दिए गए उपकरणों की सही से देखरेख करें। लगातार दिए गए छोटे-छोटे उपकरण जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर मशीन जैसे छोटे-छोटे उपकरणों को लेकर लगातार मांग पत्र आते हैं। कई बार यह पाया गया है कि सही देखरेख न होने के चलते यह टूट जाते हैं जो बेहद खेत का विषय है। उपकरणों की सही देखरेख करना भी आपकी ज़िम्मेदारी है।

इस दौरान वार्ड इंचार्ज द्वारा बताई गई समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिनमें प्रत्येक वार्ड में पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन और ग्लूकोमीटर के लिए सेल की आवश्यकता, वार्डों में स्टाफ के पीने के पानी की अलग से वयवस्था न होने की समस्या, सैनिटाइजर की कम उपलब्धता, महिला स्वीपर की कमी व अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिनके समाधान के लिए भी उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article