होर्डिंग मुद्दे की सफ़लता पर राष्ट्रीय लीनेस क्लब, मानव सेवा संस्था ओर रोटी बैंक संस्था ने सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले को किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

होर्डिंग मुद्दे की सफ़लता पर राष्ट्रीय लीनेस क्लब, मानव सेवा संस्था ओर रोटी बैंक संस्था ने सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले को किया सम्मानित | New India Times

शहर में लगे समस्त होर्डिंग से मुक्ति के बाद शहर वासियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बता दें ककि मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने होर्डिंग हटाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद शहर में लगे समस्त होर्डिंग को निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया है। जनहित समस्या का मुद्दा पुरा होने पर राष्ट्रीय लीनेस क्लब, मानव सेवा संस्था और रोटी बैंक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले के मंडी बाज़ार स्थित कार्यालय पहुंचकर उनका पुष्पमाला से शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लीनेस क्लब अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया कि शहर में जो होर्डिंग लगे थे वह शहर की सुंदरता को मुंह चिढ़ा रहे थे और घटनाओ को न्योता दे रहे थे।

श्री उमेश जंगाले के अथक प्रयासों से यह होर्डिंग हटाने का कार्य संभव हो पाया है। होर्डिंग मुक्त होने से शहर वासियों में काफी उत्साह है। समाजिक कार्यकर्ता होने के नाते हमारा भी कर्तव्य, दायित्व बनता है कि ऐसे लोगों को हम सम्मानित करें, जो शहर हित और जनहित के बारे में सकारत्मक सोच रखते हुए बेबाकी, दबंगता से ज्वलंतशील मुद्दे उठाकर उसे पुरा करवा रहें हैं। इसी सराहनीय कार्य के लिए हमारे द्वारा उमेश जंगाले को सम्मानित किया गया है। वहीं मानव सेवा संस्था के जिला अध्यक्ष अरुण जोशी महाराज ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी होर्डिंग हटाने की कार्यवाही बुरहानपुर में पहली बार हुई है।यह कार्य उमेश जंगाले के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। अब इसका फ़ायदा पूरे शहर वासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को गंभीरता पूर्वक लेते हुए होर्डिंग को तत्काल हटाने की कार्यवाही करवाने वाले नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव का भी हम सामाजिक कार्यकर्ता धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

शहर वासियों के लिए गौरव की बात है कि ऐसे सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारी बुरहानपुर में हैं जो ऐसे मुद्दों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उसे पुरा कर रहे हैं। वहीं रोटी बैंक संस्था के मैनेजर संजयसिंह शिंदे ने कहा कि पुर्व में भी लालबाग रोड और बहादरपुर रोड़ पर होर्डिंग गिरने वाली घटना घट चुकी है, यह तो गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। होर्डिंग हटने से शहर खुला खुला लग रहा हैं और हादसे होने का डर भी खत्म हो चुका है। इस कार्य को करवाने वाले उमेश जंगाले बधाई के पात्र हैं।

होर्डिंग हटाने के मुद्दे में उमेश जंगाले के सहयोगी पत्रकार प्रीतम महाजन, भगवानदास शाह, संदीप भालसिंह, तौकीर आलम, अनिल महाजन को भी उनकी सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मानव सेवा संस्था संस्थापक श्रीमती उषा अग्रवाल, अध्यक्ष अरुण जोशी महाराज, सचिव कीर्ती मेहता, वरिष्ठ सदस्य देवचंद शर्मा, मनोज शंकपाल, पुनीत सांकले, हेमंत ठाकुर, सुनील सलूजा, मीडिया प्रभारी अत्ताउल्लाह खान, लीनेस की फाउंडर रफत आसिफ खान, लिनेस संस्था से अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सचिव आसिया शकील मंसूरी, सरोज ठाकुर, रजनी गठ्ठानी, बिंद्रा कोर, मीना चौहान, मनोरमा एच शर्मा, रोटी बैंक संस्था से संजयसिंह शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article