मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए अस्पताल की सौगात मिली है। बुरहानपुर में पदस्थ रहे पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने हमीदपुरा बायपास रोड पर हुसैन मैरिज हॉल के पास अब्दुल वहाब कॉलोनी में अपना विशाल हॉस्पिटल केयर वेल के नाम से बनाया है, जिसका शुभारंभ शाम 6 बजे नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, नागरिकों की उपस्थिति में एक सादे समारोह में संपन्न हुआ। इस आयोजन में समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी इक़बाल अंसारी (लंबी सीमेंट की चाल मुंबई) के सुपुर्द थी।
इस अवसर पर पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज अहमद अशरफ़ अशरफी, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ, सचिव एडवोकेट उबैद शेख़, एजाज़ अंसारी आदर्श लाज, पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल्ला अंसारी, हाजी सलीम उल्लाह अंसारी एडवोकेट (दो भाई बीड़ी), हिंदुस्तानी मस्जिद के सदर हाजी मुर्तुज़ा सेठ सलामत, हाजी अल्ताफ़ जिया, नईम मेकेनिक, इब्राहीम अंसारी आईबीसी टेंट हाउस, साजिद कमाल अंसारी, क़ारी मोहम्मद जाबिर मद्दन, मोमिन जमात के आफिस सेक्रेटरी मोहम्मद फारूक चिश्ती सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनों ने केयर वेल हॉस्पिटल के संचालक एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान का पुष्पहार और बुके देकर स्वागत किया। एडवोकेट उबैद शेख़ ने सभी उपास्थित जनों का शुक्रिया अदा किया।
