कायमखानी बिरादरी के सुनहरे इतिहास में एक अध्याय ओर जुड़ा, कर्नल इशरत ने आर्मी यूनिट की कमांड सम्भाल कर रचा इतिहास | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

कायमखानी बिरादरी के सुनहरे इतिहास में एक अध्याय ओर जुड़ा, कर्नल इशरत ने आर्मी यूनिट की कमांड सम्भाल कर रचा इतिहास | New India Times

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नुआ गांव के एक कायमखानी परिवार के भारतीय व राज्य प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ साथ आर्मी में दर्जनों अधिकारी देश सेवा में देने के सुनहरे इतिहास में आज एक नये अध्याय को ओर जोड़ दिया है।

जानकारी अनुसार मरहूम लियाकत अली खां IGP परिवार के मरहूम कर्नल जकी अहमद की लाडली व ब्रिगेडियर साकिब हुसैन की बहन कर्नल इशरत ने मेरठ में एक बड़ी आरडनेंस आर्मी यूनिट की कमांड आज सम्भाल ली है। कर्नल इशरत राजस्थान की पहली मुस्लिम महिला आफिसर है जिन्होंने इतनी बड़ी यूनिट की कमांड सम्भाली है।

कर्नल इशरत के पिता जकी अहमद लेफ्टिनेंट कर्नल थे व भाई शाकिब आर्मी में ब्रिगेडियर है। पीता कर्नल जकी अहमद का आर्मी सेवा मे रहते बीकानेर मे नवम्बर 1995 मे इंतेकाल हो गया था। कर्नल ईशरत के परिवार मे मरहूम लियाकत अली खा IPS आईजी पुलिस रहे है। अशफाक हुसैन IAD व जाकीर हुसैन IAS दोनो भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS अधिकारी होने के साथ साथ जिला कलेक्टर के पद पर रहे हैं। परिवार के दामाद कमरुल जमान चौधरी IAS वर्तमान में सीकर जिला कलेक्टर है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में इस परिवार का दबदबा है। जिनमें शाहीन खान RAS, मोनिका शाहीन खान DIG JAIL, सलीम खान RAS, सना खान RAS, जावेद खान RAS है। ऐजाजुन नबी खान वित्त विभाग में जोइंट सेक्रेट्री, व फराह हुसैन IRS है।

कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान के मुस्लिम समुदाय की कायमखानी बिरादरी का उक्त परिवार भारतीय व राज्य की प्रशासनिक व पुलिस सेवा के महत्वपूर्ण पदो के अलावा आर्मी के उच्च पदों पर सेवा देते हुये देश की खिदमत कर रहा है। ऐसे परिवार पर गर्व होता है। सरकारी सेवाओं को कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुरा करते हुये यह परिवार सामाजीक खिदमात करने में हमेशा अग्रणी रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article