पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली फेस्टिवल में उमड़ा आस्था का जन-सैलाब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, जयपुर (मप्र), NIT:

पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली फेस्टिवल में उमड़ा आस्था का जन-सैलाब | New India Times

राजस्थान के पुष्कर में पहली बार मेला मैदान में आयोजित हो रही डी,जे, पार्टी में उमड़ रहा है भारी जन सैलाब। युवा युवतियां देश-विदेश के पर्यटक कर रहे हैं डीजे पर डांस, और खेल रहे हैं फूलों से और गुलाल से। होली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पुलिस हाई अलर्ट है। मेला मैदान क्षेत्र में चार पहिया वाहन और टू व्हीलर वाहनों पर लगाई रोक। चारों तरफ लोगों का  सैलाब आ रहा है नजर। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। डीजे पर कर रहे हैं जमकर डांस। इस बार भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मेला मैदान सहित कस्बे में चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मेला मैदान में नगर पालिका की तरफ से गुलाल डीजे पानी की व्यवस्था की गई तथा देश विदेश पर्यटक एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नज़र आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article