पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 इला टण्डन को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर ट्रेन से ग्वालियर में गांजा लाकर सप्लाई कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना पड़ाव पुलिस की एक टीम को रेल्वे स्टेशन के बाहर चेकिंग हेतु लगाया गया। दिनांक 19.03.2024 को थाना पड़ाव पुलिस की टीम रेल्वे स्टेशन के चार नम्बर प्लेटफार्म के बाहर मैनरोड लक्ष्मणपुरा पर आने-जाने वालों तथा प्लेटफार्म से बाहर निकलने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर चेकिंग कर रही थी, तभी एक युवक ट्रॉली बैग लिये हुए प्लेटफार्म के बाहर आया। पुलिस की चेकिंग देखकर उसके द्वारा छिपने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम को शंका होने पर पुलिस द्वारा युवक को रोककर नाम व पता पूछा गया तो उसने स्वयं को कुए वाली मस्जिद के पास रूडकली तालाब अली थाना भोपा मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त युवक से ट्रॉली बैग के संबंध में पूछा गया तो कोई संतुष्टिपूर्ण उत्तर नहीं दे सका, पुलिस टीम को संदेह होने पर ट्रॉली बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी रखी हुई मिली। बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। ट्राली बैग मेेें मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा की तौल कराने पर उसका बजन 14 किलो 800 ग्राम कीमती लगभग 01 लाख 45 हजार रूपये का होना पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त कर उक्त गांजा तस्कर के विरूद्ध थाना पड़ाव में अप0क्र0 114/24 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर से गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध एक सप्ताह के अन्दर दूसरी कार्यवाही की है।
जप्त मशरूका:- कुल 14 किलो 800 ग्राम कीमती 01 लाख 45 हजार रूपये तथा एक ट्रॉली बैग जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त तस्कर को पकड़ने में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 इला टण्डन, उनि0 रोहित चौधरी, सउनि सुदीप परमार, सउनि राजवीर, प्र.आर. प्रमोद शर्मा, आरक्षक संजीव यादव, रवि यादव, रविन्द्र कंसाना की सराहनीय भूमिका रही।
