पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप प्लान अंतर्गत तिरला ब्लॉक में वाहन रैली का आयोजन किया गया। स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागृता वाहन रैली तिरला नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। जनपद पंचायत तिरला मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती के मार्गदर्शन में beo सुमन वार्ष्णेय, बीआरसी मुकेश सक्सेना एवम् लगभग 100 शिक्षकों द्वारा रैली में सहभागिता की गई। शिक्षक जुगल किशोर शर्मा, नारायण पाटीदार, कमलेश पांडे, मनोज मुकाती, राजेश पाटीदार, महेशदास साधु, नानूराम मालीवाड़, हेमंत प्रजापत द्वारा रैली को सफल बनाने में सहयोग किया गया। रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट, लोकतंत्र का नारा है, हम सबको अपना दायित्व निभाना है आदि नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
