रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्ग दर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत मोहनकोट में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, विकासखण्ड CDPO, विकासखण्ड BRC, ब्लॉक प्रबंधक NRLM, जन अभियान परिषद व अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और ग्राम पंचायत मोहनकोट के निवासी, आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
