चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ | New India Times

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी देवी देवताओं का आह्वान कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की गई और प्रभु श्री राम और भक्त हनुमान जी से कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व अनुमति रूप में हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि कथा में अपने सभी भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखना, सभी के शारीरिक मानसिक कष्टों को हरना और सभी सनातन धर्मियों पर सदैव अपना आशीर्वाद एवं कृपा बरसाना। इसी मनोकामना से यज्ञ को किया गया। जिसमें मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया विभोर कुमार गुप्ता लोहिया अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के साथ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, संरक्षक, सदस्य एवम भक्त काफी संख्या में उपस्थित रहे और प्रभु श्री राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन में राकेश कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, करन सिंह, राजेश रस्तोगी, शुभम भारद्वाज, सचिन अग्रवाल, राजकुमार शर्मा  विनोद राय इंगले शर्मा नवनीत शर्मा दिनेश सिसोदिया शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, देवेंद्र ज्ञानेंद्र देव शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, पंकज सक्सेना, विपिन कुमार, गौरव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री, राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article