झाबुआ विधानसभा को आर्दश विधानसभा बनायेगें: डाॅ विक्रांत भूरिया | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ विधानसभा को आर्दश विधानसभा बनायेगें: डाॅ विक्रांत भूरिया | New India Times

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य की गंगा बहेगी विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आयेगी, विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनायेगें। हर गरीब,मजदूर वर्ग को विकास दिया जायेगा। उक्त बात झाबुआ विधानसभा अन्तर्गत जनपद पंचायत रानापुर ग्राम दोतड में एक बडी पुलिया निर्माण के भूमीपूजन के अवसर पर कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है वैसे ही आपके युवा विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया भी क्षेत्र वासियों को किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देगें। वर्तमान में कांग्रेस विधायकों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है उन्हें विकास कार्यों के लिए राशि नहीं दी गई है जैसे ही राशि प्राप्त होगी वैसे सभी जरूरी विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान की जावेगी।

झाबुआ विधानसभा को आर्दश विधानसभा बनायेगें: डाॅ विक्रांत भूरिया | New India Times

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मथियास भूरिया ने अपने ओजस्वी भाषण देते हुए सभी का स्वागत किया साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र में वर्तमान में आ रही समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया उनके द्वारा क्षेत्र में पीने के पानी एवं बिजली की समस्या से अवगत कराया। उक्त कार्य के लिए मथियास भूरिया डाॅ विक्रांत भूरिया विधायक झाबुआ का आभार माना तथा कहा कि उक्त पुलिया निर्माण की मांग काफी समय से थी और आज विधायक साहब ने अपनी सभी की मांग को प्राथमिकता से पुरा किया। इस अवसर विजय भाभर जिला पंचायत सदस्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि वार्ड की सभी समस्याओं का निराकरण विधायक एवं जिला पंचायत के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचलन कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुरेश समीर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article