गेहूं की फसल के बीच लगा रखे थे अफीम के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर 24 क्विंटल से अधिक जब्त किए अफीम के पौधे | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गेहूं की फसल के बीच लगा रखे थे अफीम के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर 24 क्विंटल से अधिक जब्त किए अफीम के पौधे | New India Times

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ड्रग्स, अफीम जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में मैहर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में 13 मार्च 2024 को जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी में गेहूं के खेत में छिपाकर लगा रखे 1 लाख 11 हजार 340 पौधों को उखड़वाकर पुलिस ने जब्त किया। जिस का कुल वजन 24 क्विंटल 360 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 8-18 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

आप को बता दें कि बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी में जुगुल किशोर सिंह पिता चन्द्रभान सिंह और आनन्द किशोर सिहं पिता चन्द्रभान सिहं ने अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच अफीम के पौधे लगा रखे थे। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के द्वारा प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगुल और आनंद के खेत में दबिश दी। यहां गेंहू की फसल के बीच में लगाए गए अफीम के 1 लाख 11 हजार 340 पौधों को उखड़वाकर जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article