मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिले में प्रशासकीय स्तर पर लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियाँ की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जानकारी अनुसार जिले में 62 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। जिला स्तर पर 12 एवं दोनो विधानसभा अंतर्गत 25-25 मास्टर ट्रेनर्स बनाये गये है। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन के लिये मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि, निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियाँ एवं आयोग के निर्देशों को भली-भाँति बतलाया जाए एवं महत्वपूर्ण बारीकियों पर गंभीरता एवं सक्रियता के साथ ध्यान दिया जाए। प्रशिक्षण में अन्य बिन्दुओं पर चर्चा भी की गई।


