मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी | New India Times

चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई है जिसमें सर्जरी विभाग से डा. मनोज शर्मा, डा. संदीप श्रीवास्तव, डा. राजेश बादल, बायोकेमिस्ट्री से डा. कमल कछावा, डर्मेटोलॉजी से डा. प्रशान्त हरित, पैथोलॉजी से डा. मीनू बकना, ईएनटी से डा. मनीष सचान, एनेस्थीसिया से डा. रवनीत भुसारी, डा. भरत वर्मा एवम मनो रोग विभाग से डा. अमृता चौहान को सह प्राध्यापक के पद पर पदोन्नत किया गया। मेडिकल डीन डॉ दिनेश उदैनियाँ ने सभी पदोन्नत चिकित्सकों को बधाई दी एवं एनएमसी के अनुसार मेडिकल कॉलेज को चिकित्सक उपल्ब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा ने बताया कि आयुक्त ग्वालियर श्री दीपक सिंह के विशेष प्रयास के कारण चिकित्सा शिक्षकों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article