पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण | New India Times

आरक्षी पुलिस के पदों पर सीधे भर्ती परीक्षा-17 व 18 फरवरी  को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर अयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में पहुंच कर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय इण्टर कालेज, इस्लामिया इण्टर कालेज, आर्य महिला इण्टर कालेज, द मन्सूरी इन्टरनेशनल स्कूल, देवी प्रसाद इण्टर कालेज, जनता इण्टर कालेज, स्वामी सुकदेवानन्द लाॅ महाविद्यालय, राजकीय पाॅलीटेक्निक, सरस्वती विद्या मन्दिर, सुदामा प्रसाद विद्यास्थली तथा फूल सिंह शिक्षा निकेतन इण्टर कलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, जेमर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा संचालित पायी गयी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद मिले। प्रथम पाली में 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5. बजे तक जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न करायी जानी है। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों पर कड़े इंतेज़ाम किए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर 4 सेक्टर 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिन परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या 504 से अधिक है उन पर 2 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में धारा-144 सी०आर०पी०सी० प्रभावी है। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी०गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो कॅापियर मशीन संचालित किया जाना तथा परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article