गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आज से प्रारंभ हो रहे अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पुलिस अधीक्षक दतिया प्रदीप शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती की पूजा कर टूर्नामेंट का प्रारंभ किया गया। कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे बता दें अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें पंचायत विभाग टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा 12 ओवर में 124 रन का टारगेट पंचायत विभाग को दिया जिसमें जिला पंचायत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुये केवल 99 रन ही बना सकी और पुलिस प्रशासन की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस प्रशासन की टीम से सोनू सेन रहे जिन्होंने नाबाद 60 रन बनाये और एक विकेट लिया। मैच में कांमेन्टेटर नीरज भदकारिया एवं स्कोरर संतोष अहिरवार रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. एस.एन. शाक्य, प्रभात श्रीवास्वत, सचिव देवेन्द्र मुडिया, सदस्य राम पुरोहित, अजय कोली, गोविन्द सिंह यादव, कवीन्द्र वर्मा, नवीन सेन, संतोष अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
