रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद राजस्थान में 5 दिसंबर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की बदमाशों ने साजिश पूर्वक हत्या कर दी थी जिससे पूरे देश में राजपूत समाज व सर्व समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। जगह-जगह पर हत्या का विरोध किया जा रहा है।
6 दिसंबर को पूरा राजस्थान बंद रहा, वहीं लाखों की संख्या में राजपूत समाज एवं सर्व समाज के लोग जुटे थे।
और आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की जा रही है। जिस क्रम में पेटलावद में भी राजपूत समाज एवं सर्व समाज द्वारा हत्या का विरोध किया एवं एक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर को ज्ञापन सौंपा गया। सर्व प्रथम सभी समाजजन पेटलावद श्रद्धांजलि चौक पर एकत्रित हुए जहां स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात रैली के रूप में सभी समाजजन तहसील कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पेटलावद नगर वासियों एवं सर्व समाज का समर्थन मिला। कई व्यापारियों ने अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद भी रखें। वही ग्राम बामनिया, करवड़, खवासा, भामल, आदि स्थान पूर्ण रूप से बंद रहे।
यह दिया ज्ञापन
दिनांक 5 दिसंबर 2023 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह जी गोगामेडी की निर्मम हत्या कर दी गई, इस संबंध में पूर्व में भी राजस्थान सरकार को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्री सुखदेव सिंह जी गोगामेडी पर जानलेवा हमला हो सकता है। परंतु सरकार ने ना तो उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई और ना ही इन सूचनाओं पर कोई कार्रवाई की। जिसका परिणाम है कि संपूर्ण राष्ट्र ने राजपूत समाज के एक सेवक, एक वीर योद्धा और राजपूत समाज व सर्व समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज उठाने वाले एक कर्मवीर को खोया है। महामहिम हम इस बड़ी क्षति से उभर तो नहीं सकते और ना ही आदरणीय गोगामेडी जी का परिवार इस क्षति से उभर सकता है। परंतु इस निर्मम हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। ऐसी उस परिवार की व समस्त राजपूत समाज की व राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की कामना है।

महामहिम इस हेतु आपसे अनुरोध है कि आप राजस्थान पुलिस महानिदेशक व जयपुर पुलिस अधीक्षक महोदय को दिशा निर्देश जारी कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करवाने का कष्ट करें। राजपूत समाज अगले 24 घंटे तक इंतजार कर रहा है, कि प्रशासनिक कार्रवाई हो उसके
पश्चात करणी सेना का प्रत्येक करणी सैनिक समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सड़क पर उतरेगा ओर पुनः बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजपूत समाज के समस्त संगठन, हिन्दू संगठन एवं सर्व समाज से बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
