रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देश पर आगामी 9 दिसंबर शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
सतत प्रयासरत हैं जज और अधिवक्ता
नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर अपने प्रकरणों का निपटारा कर सके इसके लिए लगातार प्रयास अभिभाषको एवं जजों के द्वारा किए जा रहे हैं।
प्रचार रथ किया गया रवाना
नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके इसके लिए बुधवार को पेटलावद कोर्ट परिसर में जिला जज मनोहरलाल पाटीदार, सिविल जज वर्ग दो चिराग अरोड़ा, एवं रुचि पटेरिया अरोड़ा के द्वारा प्रचार वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पेटलावद अभिभाषक संघ के अध्य्क्ष अनिल देवड़ा, सचिव बलदेवसिंह राठौर, कैलाश चौधरी, राहिल रजा मंसूरी, अविनाश उपाध्याय,मनोज पुरौहित, लक्ष्मीनारायण बैरागी, राजेश यादव, नन्दलाल गामड़, जितेन्द्र जायसवाल, देवीसिंह बामनिया, ईश्वर परमार मोहसिन रजा मंसूरी, संजय भायल, कमलेश प्रजापत, आशीष परमार, मीरा चौधरी, सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।
