मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) के आव्हान पर मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर एनपीएस के खिलाफ़ और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अधीन दिनांक 21 और 22 नवंबर 2023 को यहां दो दिवसीय मतदान संपन्न हुआ, जिस में रेल कर्मचारियों ने संगठन की एकता का एक स्पष्ट संदेश देते हुए 98% मतदान किया। यह मतदान न केवल उनकी मांगों की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कर्मचारी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा और भविष्य के प्रति कितने सजग हैं। मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के एनआरएमयू के पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां संपन्न हुए मतदान की पेटियां मुख्यालय प्रेषित की जाएगी, वहीं मतगणना होगी। इसके परिणाम के आधार पर केंद्र सरकार को एनआरएमयू के माध्यम से ट्रेड यूनियन के प्रावधानों के तहत ओपी एस लागू करने का अल्टीमेटम दिया जाएगा। केन्द्र सरकार यदि संपन्न मतदान अनुसार कर्मचारी की मांग को नहीं मानती है तो ऐसी स्थिति में जनवरी 2024 में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की योजना एन आर एम यू के तत्वाधान में प्रस्तावित है। दो दिवसीय मतदान की गतिविधियों को पूरी सक्रियता के साथ कवरेज करने पर एनआरएमयू के पदाधिकारीगण ने बुरहानपुर मीडिया प्रिंट मीडिया और डिज़िटल मीडिया का आभार माना है।
