जिलाधिकारी ने ली बैठक, क्रय एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने ली बैठक, क्रय एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं धान खरीद से जुड़ी क्रय एजेंसियों की बैठक ली, कृषकों को क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए प्रोत्साहित करते हुए धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार खरीद सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की, तहसीलदार पेंडेंसी का कारण जाना, यथाशीघ्र सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम स्वयं सत्यापन का प्रतिदिन रिव्यू करें। कहीं भी सत्यापन पेंडिंग ना रहे इसे सुनिश्चित कराया जाए। अन्यथा संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

डीएम ने एडीएम संजय कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी केंद्रों का सत्यापन करें और ये भी देखें की केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से वार्ता की गई है अथवा नहीं। सभी लेखपाल सचिव भी किसानों से आग्रह करें। सत्यापन हेतु यदि लम्बित पाया गया तो कठोर कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर शासन की मंशानुरूप धान क्रय सुनिश्चित कराएं। किसी भी क्रय केन्द्र पर घटतौली, बोरो व पैसों की अनुपलब्धता अथवा व्यवस्थाओं की कमी के कारण धान खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी भी क्रय केन्द्र पर किसानों के शोषण की शिकायत को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, जिले से नामित नोडल अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता पीके शुक्ला सहित सभी क्रय एजेंसियों के जनपदीय प्रभारी शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article