रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधानसभा निर्वाचन 2023, अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अतिरिक्त ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के FLC कार्य जिला पंचायत परिसर के पास नवीन ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस झाबुआ में सोमवार को प्रात 10.00 बजे किया गया।
एवं द्वितीय पूरक रेण्डमाईजेशन कलेक्टर सभाकक्ष में दोपहर 2.00 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद अनिल राठौर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ श्रीमती अंकिता प्रजापति, जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड, अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ एच.एस. विश्वकर्मा, संबंधित अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
