अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

आपको बता दें जिला झांसी के अंतर्गत आने वाले थाना गुरसराय के लोहिया पुल के समीप गुरसराय से मऊरानीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात कार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र चंद्रपाल रामदेवी पत्नी चंद्रपाल निवासी ग्राम मडोरा अपने गाँव मडोरा से खिरिया धावरी जा रहे थे जैसे ही वह गुरसराय कस्बे के आगे लोहिया पुल के समीप पहुंचे तभी मऊरानीपुर से गुरसराय की तरफ आ रही अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे राहगीरों द्वारा घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मां बेटे दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
