हड़ताल पर बैठे सहकारिता कर्मचारियों का दर्द जानने पहुंचे भाजपा नेता मनोज तारवाला। कहा: सहकारिता मंत्री और सीएम के समक्ष रखूंगा आपकी मांगे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हड़ताल पर बैठे सहकारिता कर्मचारियों का दर्द जानने पहुंचे भाजपा नेता मनोज तारवाला। कहा: सहकारिता मंत्री और सीएम के समक्ष रखूंगा आपकी मांगे | New India Times

विगत कुछ दिनों से जिले के सहकारिता कर्मचारी वेतन विसंगति सहित अपनी विभिन्न मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं और इनका धरना प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने जारी है। इन कर्मचारियों का दर्द और उनकी समस्याएं जानने के लिए भाजपा नेता और पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज वल्लभदास तारवाला ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके साथ धरना स्थल पर बैठकर उन से चर्चा की। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताई। जिस पर भाजपा नेता एवं पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा कि हम सरकार में हैं और सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते मैं आज अपने व्यक्तिगत काम से राजधानी भोपाल जा रहा था और मैं विगत 10 साल तक डायरेक्टर बनकर इनके बीच में काम किया है। यह सभी मेरे परिवार के लोग हैं। मैंने यह सोचा कि मैं इन की मांग, मेरे बुरहानपुर जिले की मांग, मेरे माध्यम से सहकारिता मंत्री, मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकूं। इसके लिए मैं खुद चलकर इन के पास आया हूं। मैं भोपाल पहुंचकर सहकारिता मंत्री से चर्चा करूंगा कि यह समय किसानों का समय है और इन की जो मांगे हैं वह न्याय उचित है। इन के परिवार और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन की जो कुछ भी मांग है जो भी आपसे संभव हो सके उसे मानना चाहिए। केवल आश्वासन नहीं देना चाहिए। इन के परिवार को सुरक्षित रखना चाहिए। इस बात को लेकर मैं इनके बीच में आया हूं। इनकी हर लड़ाई में मैं हमेशा इन के साथ हूं। यह भरोसा और यह विश्वास दिलाने के लिए मैं इनसे आकर मिला हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article