मेघनगर विकासखंड से सैकड़ों शिक्षक भोपाल महापंचायत के लिए हुए रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड से सैकड़ों शिक्षक भोपाल महापंचायत के लिए हुए रवाना | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लम्बे समय से अतिथि शिक्षकों के लिए प्रतीक्षा रत महापंचायत का भोपाल लाल परेड ग्राउंड पर 2 सितंबर को आयोजित करने के चलते ज़िले भर के सैकड़ों शिक्षक शुक्रवार शाम भोपाल के लिए रवाना हुए।

मेघनगर विकास खंड से भी दो बस की व्यवस्था जनजातीय जनजातीय विभाग द्वारा की गई।
सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग निशा मेहरा के विशेष मार्ग दर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित महापंचायत हेतु अतिथि शिक्षकों की प्रत्येक विकास खण्ड से अस्सी शिक्षक शिक्षिकाओं हेतु ब्लॉक मुख्यालय से बीईओ के मार्गदर्शन में भोपाल के लिए अवागमन व्यवस्था की गयी ‌मेघनगर विकास खंड से नोडल अधिकारी बीईओ जीएस देवहरे दोपहर से व्यवस्था हेतु अतिथि शिक्षकों संकुल वाइज प्रति संकुल से आठ दस शिक्षकों की अतिथि शिक्षक संघ से प्राप्त सूची अनुसार व्यस्था हेतु सक्रिय रहें।

बलाक अध्यक्ष पर्वत चौहान व बलाक मिडिया प्रभारी निसार पठान ने बताया। जनजातीय विभाग द्वारा वाहन की माकूल व्यवस्था भोपाल हेतु की गयी।

लम्बे समय से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को भोपाल महापंचायत हेतु मामा शिवराज चोहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश महा पंचायत में आमंत्रित करने से सभी में उत्साह है मांडली रम्भापुर मेघनगर चेनपुरा मदरानी नौगावा पचपिपलिया से अतिथि शिक्षक भोपाल रवाना हुए।
आशीष बसोड, रायमल पारगी, ज्योति आदि में उत्साह रहा।

ज़िला नोडल अधिकारी एवं मंडल संयोजक दीपेश सोलंकी सहित जनजातीय विभाग का अमला व्यवस्था हेतु सक्रिय था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article