प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चेतन भाई कनेश नहीं रहे, पूरे आदिवासी समाज में शोक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चेतन भाई कनेश नहीं रहे, पूरे आदिवासी समाज में शोक | New India Times

अलीराजपुर जिले के ग्राम पुवासा के प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चेतन भाई कनेश का आज अचानक निधन हो गया है।

चेतन भाई कनेश ने भिलाली भाषा में अनेक गीत गाये एवं वीडियो भी बनाये हैं।

उन आदीवासी गीतों की धुम गुजरात मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सहीत अन्य राज्यों में भी अच्छी खासी रही उन्होंने कम उम्र में बड़ी पहचान हासिल की थी 2019 में अपने आदिवासी टिमली गीत से प्रसिद्ध हुए चेतन भाई कनेश के गीत जन जन की जुबान पर छाए हुए थे।

उन्होंने शादी विवाह में बजने वाली टिमली के अलावा अनेक सामाजिक व जन चेतना फैलाने वाले गीत भी गाए जिसके माध्यम से आदिवासी समाज मे जागरूकता फैली।

उनके अनेक गीत व वीडियो यूट्यूब पर मिलयन्स में चल चुके है।

अपनी आवाज के जादू से चारो तरफ खुशियां बाटने वाले गायक कलाकार चेतना कनेश आज हमेशा के लिए शांत हो गए है।

आज वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके गाये गीत हमेशा अमर रहेंगे उनके लाखो प्रशंसक, परिजन व समाज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपना दुःख व्यक्त कर रहे है।

उनके आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी व हैरान है। आदिवासी समाज में चमकते सितारे के अचानक ओझल हो जाना पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति करना असंभव है।

उनके परिजनों से पता चला कि गायक चेतन कनेश पिछले एक दो दिन से बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से उन्हें दिनाँक 31/08/2023 बोडेली अस्पताल भी ले जाया गया था उसके बाद 01/09/2023 को उनका निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार दिनाँक 02/09/2023 को उनके गृह ग्राम पुवासा में किया जाएगा, वहीं पर उनके रिश्तेदार व प्रशंसक अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article