मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में थाना कांट पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया।
ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल अचल सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश किया था जिसके तहेत थाना कांट पुलिस ने विनोद व कमलेश की अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया, जिसमें जनपद पीलीभीत के बीसलपुर में दो मकान, तीन प्लाट व एक मोटरसाइकिल शामिल है।
सुधीर कुमार जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि थाना कांट के विनोद और कमलेश के द्वारा अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की गई है उसमें बीसलपुर जनपद पीलीभीत में दो मकान तीन प्लाट एक मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित राशि 8785395 है।
