रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नो मेघनगर जनपद शिक्षा केन्द्र के करीब नौ संकुल केन्द्र में ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न बच्चों में शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन व सामान्य मानसिक विकास सहित प्रारंभिक कक्षा से प्रतियोगिता परीक्षा हेतु उत्साह वर्धन हेतु राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश शासन के संचालक एस धनराजु के कुशल निर्देशन में जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेखा राठोड़ के संरक्षण मार्गदर्शन में डीपीसी रालूसिह सिंगार व बीआरसी मेघनगर महेश सोलंकी सतत पर्यवेक्षक निरीक्षण में ओलंपियाड परीक्षा संपन्न हुई।
मेघनगर जनपद के नौ संकुल मेघनगर बालक मेघनगर कन्या रम्भापुर मांडली मदरानी नौगावा खालखडवी आदि परीक्षा केन्द्रों पर सुबह दस बजे दूरदराज क्षेत के बच्चों में परीक्षा हेतु उत्साह बना हुआ था। स्कूल शिक्षक व पालक आस पास संकुल केन्द्र पर बच्चों को परीक्षा दिलाने लाए
प्रायमरी दूसरी से तीसरी तक के बच्चों चौथी से पाच वी व माध्यमिक स्तर के छः से आठ तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया चयनित विद्यार्थियों को जिला संभाग राज्य स्तर पर परीक्षा के बल अपने ज्ञान क्षमता का अवसर मिलेगा।
छोटे बच्चों ने कुछ ने पहली बार ओ एम आर सीट देखी प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर प्रश्नपत्र अलग से दिए गए व ओ एम आ र सीट आंसर शीट के रूप में दी गयी। शिक्षकीय अमला सुबह से शाम तक परीक्षा संपन्न करने में जुटा रहा।
कुल 2897 बच्चों के परीक्षा में शामिल होने की देर शाम पांच तक सूचना मिली।
बच्चों का उत्साह परीक्षा हेतु बढ़ रहा है।
