मुख्यमंत्री ने सेवढ़ा में 159 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री ने सेवढ़ा में 159 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सेवढ़ा में 159 करोड़ 19 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने माँ रतनगढ़ माता मंदिर लोक बनाये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने सेवढ़ा में सीएम राईज स्कूल खोलने, सेवढ़ा नगर के विकास हेतु पांच करोड़ की राशि देने, नवीन बस स्टैण्ड़ और नगर पंचायत भवन बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य एवं नगर के विकास कार्य शीघ्र ही शुरू किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने सेवढ़ा में 159 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं उड्यन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबाधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ी के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना के तहत् प्रदेश में सवा करोड़ बहिनों के खातों में 15 हजार करोड़ की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि मेरी बहिनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनकी जिन्दगी और आसान बने इसके लिए योजना के तहत् धीरे-धीरे एक हजार रूपये की राशि बढ़ाकर 3 हजार रूपये प्रतिमाह की जायेगी। उन्होंने कहा कि 23 एवं 27 अगस्त को लाड़ली बहिनों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को पूरा सम्मन एवं उनका हक मिले और उनका आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए नगरीय निकाय एवं पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदाय कर समाजसेवा करने का अवसर भी प्रदाय किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्ती में भी महिलाओं को आरक्षण प्रदाय किया जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया एवं सेवढ़ा के लिए कल और आज के दिन ऐतिहासिक रहे है। इन दो दिनों में मुख्यमंत्री जी ने विकास की अनेकों सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि दतिया में नवीन एयरपोर्ट के श्लिान्यास होने से नागरिकों को दतिया खजुराहो और भोपाल के लिए हवाई सेवा भी शीघ्र प्राप्त होगी। श्री सिंधिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए अनकों योजनाएं शुरू की गई है। लाड़ली बहाना में बहिनों के खातें में प्रतिमाह एक हज़ार रूपये की राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये जमा कराई जायेगी।

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती संध्या राय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्मयंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दो दिनों में ज़िले के विकास के लिए अनेकों सौगातें दी है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया ने दिया। कार्यक्रम में गृह निर्मण अद्योसंरचना मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, बांस बोर्ड के अध्यक्ष श्री घन्श्याम पिरौनिया, विधायक भाण्ड़ेर श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोविन्द नागिल, आयुक्त श्री दीपक सिंह, चंबल आईजी श्री सुशांत सक्सैना, कलेक्टर श्री संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article