रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं झाबुआ अलीराजपुर ज़िले में चुनावी सरगर्मियां भी तेज़ हो गई है।
मुख्य राजनीतिक पार्टी भाजपा व कांग्रेस के नेता अपना रुतबा दम दिखा रहे हैं।

इसी के चलते अलीराजपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल चुनाव से पहले मैदान संभाल चुके हैं।
साथ ही जोबट विधानसभा में जनता से जुड़े – मु्द्दों पर काम कर रहे हैं।
जैसे जोबट विधान सभा में ग्रामीणों को आवा-जाही और मरीजों को लाने ले जाने मै बड़ी समस्या होती है ओर किचड होने की वजह से ग्रामीणों की गाड़ियां फंस जाती है वहा कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष महेश पटेल अपने निजी खर्च ओर ग्रामीणों के सहयोग से रोड़ निर्माण कर रहे हैं।

अभी-तक महेश पटेल ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए क़रीब 5 जगह अपने निजी खर्च से रोड़ का निर्माण करवा चुके हैं।

और उनका कहना है जोबट विधानसभा में किसी भी ग्रामीण को कोई भी समस्या हो मुझसे मिले मेरे द्वारा सभी ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
