मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बनारा नंबर 5 से मिली जानकारी के अनुसार स्थाई निवासी अजय पिपरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एरिया स्टोर के पास एवं मोक्ष धाम के गेट के पास छोटी पुलिया पर रोड़ के बीचों बीच एक बहुत बड़ा गड्ढा निकल आया है जिसमें पानी भी बारिश के समय में भरा रहता है।
वह गड्ढा कोई बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है क्योंकि पांच नंबर 6 नंबर 8 नंबर पनारा बस्ती अंजुमन इत्यादि ग्रामों का आना जाना इस ही पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है एवं हॉस्पिटल एवं दो स्कूल के छात्र-छात्राएं भी इस पुलिया पर से गुजर कर आना जाना कर रहे हैं बड़े गड्ढे के वजह से आना जाना ग्रामीणों का हुआ दुश्वार शासन और प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि बड़ा गड्ढा की कुछ उचित व्यवस्था कर ग्रामीणों को सुविधा मिल सके जल्द से जल्द यहां पर निदान करना चाहिए जिससे की लोगों को सुविधा मिल सके साथ ही यहां पर हादसे हो रहे हैं।
