मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ज़िला बुरहानपुर यूनिट के प्रमुख हज़रत मौलाना मोहम्मद असरार उल्लाह नदवी ने बताया कि बुरहानपुर ज़िले के ग्राम फोफनार में गत दिवस आए आंधी तूफान और तेज़ बारिश के कारण लगभग 100 मकान ज़मीनबोस हो गए थे और कई मकान जीवन उपयोगी आवश्यक सामग्री सहित नष्ट हो गए थे।
इस स्थिति के परिप्रेक्ष्य में ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की टीम के सदस्यों ने गांव का सर्वे करके अपनी टीम के लगभग 50 सक्रिय सदस्यों के साथ चुने हुए पात्र हितग्राहियों को सामग्री में 57 बर्तनों का सेट और 120 कंबल 120 चटाई आदि वितरित की गई। हज़रत मौलाना असरार उल्लाह नदवी ने बताया कि तूफान की जानकारी मिलने के तुरंत बाद से ही हमारी संस्था के सदस्य सक्रिय हो गए थे और आवश्यक सामग्री एकत्रित करने के लिए प्रयास कर रहे थे।
सामग्री वितरण के समय तौसीफ भाई, हाफ़िज़ मोहसिन साहब, हाफ़िज़ शाहिद साहब, हाफ़िज़ निसार साहब, हाफ़िज़ फारुक़ साहब, मौलाना अब्दुल करीम साहब, आमिर भाई ब्लड डोनर, आसिफ़ भाई, सलमान भाई ऑटो वाले, सलमान भाई, इमरान भाई फ्रूट वाले, क़मरुद्दीन भाई, इरफ़ान भाई, उजैफ भाई, सोहेल भाई, तौसीफ भाई, अकील भाई, शोएब भाई, रेहान भाई, कल्लू भाई, आफताब भाई, सलमान भाई, वसीम भाई, सोहेब भाई, जुबेर भाई, इकराम भाई, एहतेशाम भाई, गुलाब भाई, अशफाक भाई,सलाउद्दीन भाई, समीर भाई, इमरान भाई ऑटो वाले, शाहिद भाई ऑटो वाले, बुरहान भाई, मुस्तकीम भाई, शाकिर भाई, रेहान भाई, सोहेल भाई, मुजफ्फर भाई, आमिर भाई, कुतुब भाई, तारिक भाई मेडिकल वाले, मोहसिन भाई, छोटे पहलवान, तौसीफ मीर भाई, शोएब भाई, फरीद भाई और मोहसिन भाई शरीक थे। अंत में संस्था प्रमुख हज़रत मौलाना असरार उल्ला नदवी ने समस्त सेवक साथियों और सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया।
