बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का हुआ तबादला, देवेंद्र पाटीदार बुरहानपुर के नये एसपी नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का हुआ तबादला, देवेंद्र पाटीदार बुरहानपुर के नये एसपी नियुक्त | New India Times
देवेंद्र पाटीदार, नवागत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग, भोपाल की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी किए गए एक आदेश में पुलिस के 34 आला अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा का नाम भी शामिल है। उनका तबादला रतलाम में किया गया है। उनकी जगह धार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को बुरहानपुर का एसपी बनाया गया है। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के तबादले को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रहा था। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए अनेक ऐतिहासिक काम किए हैं जो लंबे समय तक जनमानस के पटल पर याद रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article