रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा मानव सेवा के मसीहा के रूप में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले डॉ एम.एल. जैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
कोरोना काल में डॉक्टर जैन ने अपनी जान की परवाह किए बिना निःस्वार्थ भाव से कोरोना मरीजों का इलाज किया था।
कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में जब परिवार का सदस्य परिवार के सदस्य से दूर होता जा रहा था ऐसे में डॉक्टर जैन ने अपने परिवार की तरह उस मरीज़ का इलाज़ कर उन्हें अपनत्व दिया। डॉक्टर जैन का जन्म दिवस होने पर उनके शुभ चिंतकों ने बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
उसी क्रम में झकनावदा से शिक्षक हेमेंद्र जोशी, मनीष कुमट (जैन), संजय व्यास, राजेंद्र मिस्त्री ने राजगढ़ कंचन हॉस्पिटल पहुंचकर श्री जैन को केक कटवा कर पुष्पमाला पहनाकर उपहार स्वरूप घड़ी भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं शिक्षक हेमेंद्र जोशी ने कहा कि झकनावदा परिवार द्वारा श्री जैन को दीवार घड़ी हमारे द्वारा इसलिए भेंट की गई की डॉक्टर जैन वास्तव में समय का सदुपयोग करते हैं हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
वहीं कुमट ने कहा कि डॉक्टर द्वारा धार झाबुआ क्षेत्र में दी जा रही सेवाएं सराहनीय है।
