तीन तस्करों को एसटीएफ बरेली व थाना तिलहर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तीन तस्करों को एसटीएफ बरेली व थाना तिलहर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

एसटीएफ बरेली व थाना तिलहर पुलिस ने झारखंड से अफ़ीम लाकर यूपी व पंजाब में बेचने वाले दो पंजाब व एक यूपी के जनपद रामपुर सहित तीन को गिरफ्तार किया।

राघवेंद्र सिंह एसटीएफ निरक्षक बरेली, उ0 नि0 अनुज कुमार थाना तिलहर, हे0 का0 संदीप कुमार एसटीएफ, हे0 का0 शिव ओम पाठक एसटीएफ आदि पुलिस टीम ने पलविंदर सिंह थाना बिलासपुर जनपद रामपुर यूपी, हजूर सिंह थाना सदर जनपद पटियाला पंजाब, बलजिंदर सिंह थाना सदर जनपद पटियाला पंजाब को किया गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर PB 11 CV 0434, तीन मोबाइल, 11580 रुपए, 2 पेनकार्ड, 4 एटीएम, 3 आधार कार्ड व 7 किलो अफीम आदि बरामद किया।

संजीव कुमार बाजपेई एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसटीएफ बरेली व थाना तिलहर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन लोगों को किया गिरफ्तार, दो पंजाब के व एक रामपुर का इनके कब्जे से 7 किलो अफीम बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹7 करोड़ रुपए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article