राजमार्ग नं 753 L का अनूठा निर्माण, ठेकेदार ने अप्रोच वॉल में बचाए लाखों रुपए, बड़े दिशादर्शक बोर्ड गायब, बिना मंदिर बनाए काट दी सड़क | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राजमार्ग नं 753 L का अनूठा निर्माण, ठेकेदार ने अप्रोच वॉल में बचाए लाखों रुपए, बड़े दिशादर्शक बोर्ड गायब, बिना मंदिर बनाए काट दी सड़क | New India Times

खबर में प्रकाशित फोटोज को ध्यान से देखिए यह है बुरहानपुर पहुर राजमार्ग नं 753 L जिसको सीमेंट कांक्रीट से बनाया गया है। फोटो में जामनेर के पास कांग नदी पर बना जो ब्रिज है उसके ठीक नीचे ब्रिज के दोनों छोर यानी ज़ीरो के पिलर को संरक्षण देने के लिए नई दीवार बनाने के बजाय पत्थर की पुरानी दीवार को इस्तेमाल में लाया गया है। पुरानी तोड़कर नई बनाने में 25 से 30 लाख रुपए तक का खर्चा आना था जो ठेकेदार ने PWD के आशीर्वाद से बचा लिए।

राजमार्ग नं 753 L का अनूठा निर्माण, ठेकेदार ने अप्रोच वॉल में बचाए लाखों रुपए, बड़े दिशादर्शक बोर्ड गायब, बिना मंदिर बनाए काट दी सड़क | New India Times

अब दूसरा फोटो इसमें टाकली गांव के आगे जहाँ टोल प्लाजा प्रस्तावित है वहां सड़क का एक तरफ का लेन चार फिट तक काट दिया है। लेन कटिंग का कारण है शिवलिंग है। जी हां यहां शिव जी की कांक्रीट से बनी एक पिंड है जिसे विधिवत तरीके से मंदिर स्थापित कर किया जाना चाहिए था, जिसके बाद सड़क को काटने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। इसी के ठीक सामने हनुमान जी का पुराना मंदिर है उसको संरक्षण दीवार से लैस किया गया है।

राजमार्ग नं 753 L का अनूठा निर्माण, ठेकेदार ने अप्रोच वॉल में बचाए लाखों रुपए, बड़े दिशादर्शक बोर्ड गायब, बिना मंदिर बनाए काट दी सड़क | New India Times

करीब 80 किमी लंबी इस सड़क का 90 फीसद काम पूरा हो चुका है। राजमार्ग पर स्थान और दिशा दर्शक बोर्ड सिकुड़कर छोटे कर दिए गए हैं ठेकेदार ने यहां भी पैसे बचाए हैं। भवानी घाटी में कुल तीन किमी का काम रुका पड़ा है कारण है रिज़र्व फॉरेस्ट जिसकी फ़ाइल शायद नए भारत और उसके राजा के करकमलों में सुशोभित सेंगोल की आध्यात्मिक शक्ति से क्लियर हो जाए। इस अनूठे राजमार्ग के मुआयने के लिए अगर National Highway Authority of India (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पधारी तो यकीनन यह प्रोजेक्ट उनके तकनीकी ज्ञान में अलौकिक वृद्धिदाता होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article