अवैध शराब परिवहन करते हुए पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अवैध शराब परिवहन करते हुए पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अवैध शराब परिवहन करते एक पिकअप शराब माल सहित आरोपी शाहनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना अन्तर्गत ग्राम टिकरिया गांव में अवैध शराब परिवहन करते हुए एक पिकअप शराब माल सहित आरोपी शाहनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शाहनगर पुलिस अधिकारी ए पी सिंह बधेल एस आई द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कटनी जिला से अवैध रूप से शराब पिकअप में लोड़ कर पवई की ओर जा रही है। शाहनगर पुलिस अधिकारी ए पी सिंह बधेल ने तत्परता दिखाते हुए शाहनगर पुलिस थाना में उपस्थित पुलिस बल को लेकर बताये गये दिशा में तेज रफ्तार गति से भाग रही पिकअप वाहन गाड़ी क्रमांक MP 20 GB 2693 वाहन को नाका बंदी कर टिकरिया गांव के समीप टिकरिया तालाब के समीप गाड़ी रोक कर गाड़ी की तलाशी लेना चाही तो आरोपी पिकअप गाड़ी चालक गोविन्द चौधरी पिता लखन चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पवई वाहन रोक कर भाग खड़ा हुआ तभी शाहनगर पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए आरोपी की धेरा बंदी कर आरोपी चालक गोविन्द चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध शराब परिवहन करते हुए पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पिकअप की तलाशी लेने पर बीस पेटी अवैध गोवा अंग्रेजी अवैध शराब पाई गई। शाहनगर पुलिस ने पिकअप वाहन माल सहित आरोपी चालक को गिरफ्तार शाहनगर पुलिस थाना ले आई जहाँ पर आरोपी चालक से पूछताछ की गई तो आरोपी ने आपना नाम गोविन्द चौधरी पिता लखन चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पवई बताया। आरोपी ने बताया कि चैतू नाम का व्यक्ति जो पवई का रहने वाला है जो पिकअप वाहन पांच हजार रूपये भाडे में लेकर पिकअप वाहन आया था जो चैतू मोटर साइकिल में सवार हो कर आगे आगे चल रहा था हमने मिलकर कटनी जिला के खडौला ग्राम से अवैध शराब पिकअप वाहन में लोड़ कर बिक्री के लिए अबैध शराब ले जा रहे थे तभी शाहनगर पुलिस द्वारा धेरा बंदी कर आरोपी वाहन चालक की पिकअप गाड़ी से बीस पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब, एक सौ अस्सी लीटर शराब, एक हजार क्वाटर बाटल जिसकी कीमत एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है और पिकअप वाहन सहित शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ 34, 2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

थाना प्रभारी ए पी सिंह बधेल एसआई ने बताया कि नये वर्ष 2020 में जनवरी से अब तक दो माह में 38 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर 38 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गईं है जिसमें अवैध 400 लीटर के लगभग अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की गईं है वहीं आरोपी पिकअप चालक गोविन्द चौधरी के बताये गये दूसरे आरोपी चैतू नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस पूरे कार्यवाही में ए पी सिंह बधेल एसआई थाना प्रभारी शाहनगर, राहुल कुमार यादव एस आई शिवराम नायक, ए एस आई अनिल दांगी, पुलिस आरक्षक विष्णु धुर्वे, आरक्षक सुरेश यादव, आरक्षक अनिल सिंह, पुलिस आरक्षक सुरेन्द्र दहायत, पुलिस आरक्षक ड्राइवर सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version