कस्बे की सभी संस्थाओं ने मनाई  71वीं स्वतंत्रता दिवस | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​कस्बे की सभी संस्थाओं ने मनाई  71वीं स्वतंत्रता दिवस | New India Timesलहरपुर कस्बे के मोहल्ला शाहकुलीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम के साथ आजादी की 71वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आए वार्ड सभासद सगीर भारती ने ध्वजारोहण कर बच्चों को संबोधित किया।​कस्बे की सभी संस्थाओं ने मनाई  71वीं स्वतंत्रता दिवस | New India Times विनय कुमार सिंह सहायक अध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) के बारे में बताया एंव स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाई, उसके पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया साथ ही विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण विनय कुमार सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शाहकुलीपुर वा मोहम्मद हाशिम (बीटीसी प्रशिक्षु) ने किया। इस मौके पर नासिरा बानो प्रधानाध्यापिक प्राथमिक विद्यालय शाहकुलीपुर, विनय कुमार सिंह सहायक अध्यापक, शबनम अंसारी सहायक अध्यापक, मोहम्मद हासिम प्रशिक्षु, मोहम्मद तारिक प्रशिक्षु बीटीसी, सहित आदि लोग मौजूद रहे हैं। कस्बे के सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक श्री अशरफ बिलाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल का भविष्य होते हैं, उनको हमें परिपक्व बनाना है। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article