लोहार समाज अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न, हसीब उर रहमान ने दर्ज कराई जीत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लोहार समाज अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न, हसीब उर रहमान ने दर्ज कराई जीत | New India Times

कल देर शाम जैसे ही लोहार समाज अध्यक्ष पद पर हसीब उर रहमान की जीत की खबर आई उनके समर्थकों में ज़बरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की एवं खुशियां मनाई। उनके कार्यालय में जश्न का माहौल देर रात तक चलता रहा। हसीब उर रहमान को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती ही रही।
मिली जानकारी के अनुसार लोहार समाज अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को दावत शादी हाल में प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

लोहार समाज अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न, हसीब उर रहमान ने दर्ज कराई जीत | New India Times

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन शाहबाज खान नामी प्रत्याशी ने अपना समर्थन हसीब उर रहमान को दे दिया था। इस चुनाव में लगभग 900 सदस्यों को मतदान करना था। जिसमें से 787 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस चुनाव में हसीब उर रहमान ने कुल 341 मत हासिल कर पहले स्थान पर रहे। वहीं अब्दुल हकीम उर्फ मुन्ना भाई ने 222 मत पा कर दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह मोहम्मद रईस उर्फ परिया भाई 177 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रईस खान को मात्र 38 मत मिला जबकि 9 मतों को रद्द किया गया। इस तरह हसीब उर रहमान ने 122 मतों से जीत हासिल किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.