मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश अकादमी भोपाल के तत्वधान में ज़िला अदब गोशा बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर के प्रसिद्ध इतिहासकार मरहूम जावेद अंसारी और बुरहानपुर के प्रसिद्ध शायर एवं शिक्षक मिर्ज़ा महमूद बेग साज़ बुरहानपुरी की स्मृति में आज रविवार 16 जुलाई 2023 को हिमायूं मेंशन दाऊदपुरा बुरहानपुर में दोपहर 3:00 बजे से तलाशे जौहर और शाम 5:00 बजे से सिलसिला कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मरहूम साज़ बुरहानपुरी के फ़रजंद एवं शायर मिर्ज़ा मसूद बेग तिशना (इन्दौर) एवं सगीर मंज़र खंडवा विशिष्ट आमंत्रित वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में आमंत्रित स्थानीय वक्ता एवं शायर में उस्ताद लतीफ़ शाहिद, रहमान साकिब, नादिम अशरफी, अबरार जाफ़री, चराग शफकी, मुख्तार नदीम, डॉक्टर एसएम शकील, शब्बीर साजिद, शाहिद अख़्तर, जमील अंसारी, अनवर जमीली, संदीप शर्मा, श्याम ठाकुर, फ़रज़ाना अंसारी, सुनंदा वानखेडे शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी भोपाल की निदेशक डॉक्टर नुसरत मेहंदी और जिला समन्वयक शऊर आशना बाज़ौक ने लोगों से इस प्रोग्राम में शिरकत की अपील की है।
