यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह की अनुशंसा पर स्वीकृत 41 धौलपुर शहर की सड़कों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल रूप से विधायक धौलपुर शोभारानी कुशवाहा की अनुशंसा पर धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र की 41 सड़कों के सुद्धरीकरण नवीनीकरण सीसी सड़कों, नाली निर्माणों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम विधायक धौलपुर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया गया। नगर परिषद सभागार में शोभारानी कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, नगर परिषद सभापति ख़ुशबू सिंह, आयुक्त किंगपाल सिंह रजोरिया, उप-सभापति माया देवी, नगर परिषद धौलपुर के पार्षद गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक शोभारानी कुशवाह ने धौलपुर शहरी क्षेत्र की जनता के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विकास का नया आयाम लिखा है जिसमें नगर परिषद धौलपुर की ताली सड़कों जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर एवं लागत ₹10 करोड़ रुपए होगी। धौलपुर शहरी क्षेत्र की जनता की बहुत दिनों से मांग चल रही थी इस शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बरसात के दिनों में जलभराव सड़कों में गड्ढे होना, सड़कें खराब होना आदि समस्याओं से जनता को सामना करना पड़ रहा था। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक धौलपुर सड़कों के निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से रखी, मुख्यमंत्री महोदय द्वारा धौलपुर की जनता को राहत पहुंचाई है इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।
