सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम 2047 एवं आयुष्मान कार्ड वितरण पीवीसी कार्ड वितरण सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ कल 1 जुलाई 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा शुभारंभ किए जा रहे सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम 2047 एवं आयुष्मान कार्ड वितरण पीवीसी कार्ड वितरण सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिमागरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामकिशन पाटीदार, तिरला सरपंच श्री मति आरती पटेल, गोपाल पाटीदार, तिरला सीईओ जिम्मी बाहेती मेम व स्वास्थ्य विभाग से सी बीएमओ डॉ मिलिंद कुमार उपासनी एवं पुरा स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। कार्यक्रम की तैयारियां सीबीएमओ के मार्गदर्शन में प्रबंधन कार्य बीपीएम, बेम, बीईई, एल एच व्ही, आरबीएके डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माननीय अथितियों के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात सभी का उद्बोधन हो जाने के बाद कार्यक्रम के अंत में सिकल सेल पीड़ितों को कार्ड बांटे गये और धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ने के बाद माननिय अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद माननीय प्रधानमन्त्रीजी के कार्यक्रम को स्टॉफ एवं आम जनता के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला एवं समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में सुना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.