दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए पत्रकार दिलशाद एस. खान एवं समाजसेवी अजय एल. दुबे | New India Times

साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए पत्रकार दिलशाद एस. खान एवं समाजसेवी अजय एल. दुबे | New India Times

मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति हॉल में दक्षिण मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2023 का एक भव्य समारोह रखा गया था। इस अवार्ड समारोह का आयोजन दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स आर्गनाइजेशन द्वारा किया गया था। इसके संस्थापक और अध्यक्ष एक्टर कल्याणजी जाना हैं। इस दौरान दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए पुरुस्कार समारोह के आयोजक कल्याणजी जाना का दिलशाद एस. खान और अजय एल. दुबे ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अवार्ड को पाना खुशी की बात है। यह हम सबको अपने कार्यक्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवार्ड समारोह में हेल्प केयर फाउंडेशन की शबनम शेख, अभिनेता अली खान, सिंगर कुमार शानू, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, बीएन तिवारी, कमेडियन सुनिल पाल, रमाकांत मुंडे (बॉलीवूड फोटोग्राफर), रमेश नोहाटे (बॉलीवूड स्टार मेकअप मन) सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.