क्योस्क संचालक से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर दो युवक हुए रफू चक्कर, थाना अशोका गार्डन की पुलिस ने आवेदन लेने से किया इंकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्योस्क संचालक से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर दो युवक हुए रफू चक्कर, थाना अशोका गार्डन की पुलिस ने आवेदन लेने से किया इंकार | New India Times

राजधानी भोपाल में चोरों ने अब चोरी करने का नया तरीका ईजाद कर लिया है। बताया जा रहा है कि थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में एक एमपी ऑनलाईन क्योस्क संचालक से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर दो युवक रफू चक्कर हो गए।

क्योस्क संचालक से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर दो युवक हुए रफू चक्कर, थाना अशोका गार्डन की पुलिस ने आवेदन लेने से किया इंकार | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में अंकित साहू एमपी ऑन लाइन क्योस्क संचालित करते हैं। दिनांक 29/06/2023 को लगभग 2.30 बजे दो अनजान व्यक्ति उनके शॉप पर आते हैं और पेटीएम में 6870 रूपये ट्रांसफर करवा कर रफू चक्कर हो जाते हैं। जब इस की शिकायत करने फरियादी थाना अशोका गार्डन पहुंचता है तो वहां मौजूद अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह ऑनलाइन का मामला है आप साइबर क्राइम में शिकायत करें।
अब क्योस्क संचालक ने सायबर क्राइम भोपाल में इस की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। देखना यह की पीड़ित को यहां से इंसाफ मिल पाता है या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article