महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में नेत्री शालिनी शर्मा ने किया संबोधित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में नेत्री शालिनी शर्मा ने किया संबोधित | New India Times

विधानसभा क्षेत्र बाड़ी में महंगाई राहत कैंप को लेकर माननीय अशोक गहलोत जी आगमन पर कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का मंच के माध्यम से धौलपुर बाड़ी की जनता को अवगत कराया एवं शालिनी शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री साहब का कहना है कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देते देते नहीं थकूंगा। शालिनी शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार गरीबों की सरकार है राहत कैंपों के माध्यम से पूरे राजस्थान में माननीय गहलोत जी के चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है जिसमें 25 लाख रुपए तक का हॉस्पिटल में इलाज फ्री, बिजली फ्री, शिक्षा फ्री एवं सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी विद्यालय खोले गए हैं जिसमें गरीब का बच्चा भी शिक्षा प्राप्त कर सकता है। शालिनी शर्मा ने कहा इसमें कोई दो राय नहीं है कि 2023-24 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में दोबारा से परचम लहराएगी क्योंकि गहलोत द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसी भी राज्य में भारत के नहीं चल रही हैं और ना ही कोई इतनी हिम्मत करके चला सकता है क्योंकि इसके लिए गहलोत साहब ने सभी को वर्गों को ध्यान में रखते हुए गरीब को छोटे को बड़े को अमीर को सभी के लिए किसान के लिए महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है सभी को लाभ पहुंचे ऐसी बड़ी और बेहतरीन सोच के साथ गहलोत सरकार दोबारा से अपना परचम लहराए गी शालिनी शर्मा ने कहा आज का जो बाड़ी में प्रोग्राम हुआ है उससे यह प्रतीत होता है कि पूरे भरतपुर संभाग की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की सीट आएगी इसका प्रमाण बाड़ी धौलपुर में देखने को मिला जनता का प्यार आशिर्वाद कांग्रेस के प्रति बढ़ता जा रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article