यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के राजाखेड़ा उपखंड की सिलावट पंचायत के गांव पूंठ में एक दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के साथ सीओ मनिया मनोज गुप्ता, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं जो घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव पूंठ बीती रात्रि एक घर में 25 वर्षीय महिला सीमा पत्नी बनवारी और उसकी करीब 9 माह की दुधमुंही मासूम बालिका स्वार्थी पुत्री बनवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के साथ सीओ मनियां मनोज कुमार गुप्ता मय एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं और घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
