पति-पत्नी का विवाद के चलते अलग रहने को मजबूर दो परिवारों को परामर्श केंद्र ने तबाह होने से बचाया | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति-पत्नी का विवाद के चलते अलग रहने को मजबूर दो परिवारों को परामर्श केंद्र ने तबाह होने से बचाया | New India Times

परामर्श केंद्र में पेश किए गए 9 प्रकरणों में से 2 प्रकरणों में परामर्श केंद्र समझौता कराने में समर्थ हो सका। एक प्रकरण में जिसमें पति पत्नी के बीच में 9 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह संपन्न हुआ था, उनके बीच में घरेलू विवाद को लेकर आपस में खटपट होने लगी जिसके कारण वे लोग अलग अलग रहने लगे। आवेदक द्वारा निवेदन करने पर दोनों को परामर्श केंद्र में बुलाकर आपस में वार्तालाप कराई गई तथा उनके बच्चे का वास्ता दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप दोनों के बीच में समझाइश उत्पन्न हुई और दोनों सद्भाव पूर्वक साथ में रहने के लिए राजी हुए इसके साथ ही एक और अन्य प्रकरण में भी आज समझौता संपन्न हुआ। जबकि 3 प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत ना होने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केके अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा एवं रश्मि राय ने पेश किए गए शेष प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश प्रदान कर सद्भाव पूर्वक जीवन यापन करने के लिए आपस में वार्तालाप करने विचार के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article