विधायक शेरा भैया ने पदाधिकारियों को सौंपा संगठन का नियुक्ति पत्र | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक शेरा भैया ने पदाधिकारियों को सौंपा संगठन का नियुक्ति पत्र | New India Times

बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह शेरा भैया ने अपने निवास पर आज श्री नामदेव चुरामन पाटिल निवासी ग्राम ज़िला बुरहानपुर को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कौमी एकता प्रकोष्ठ द्वारा जारी नियुक्त पत्र सौंपा। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंशा अनुसार पूरे प्रदेश में “कौमी एकता”की मजबूती के उद्देश्य को लेकर प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। आदरणीय कमलनाथ की सहमति एवं महामंत्री समस्त प्रकोष्ठ श्री जेपी धनोपिया के अनुमोदन से कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के बुरहानपुर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) के पद पर नामदेव चुरामन पाटिल को नियुक्ति किया गया है। शेरा भैया ने आशा व्यक्ति की आप कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने एवं कौमी एकता को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इसी के साथ शेरा भैया ने श्री पाटिल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.