ससुर के सिर पर डंडा मारकर कर हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ससुर के सिर पर डंडा मारकर कर हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार | New India Times

केसली थाना अंतर्गत नशेड़ी दमाद ने अपने ससुर की डंडे मार कर हत्या कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार केसली थाना अंतर्गत ग्राम अंनघोरी में सुबह करीब 10 बजे देवीसिंह आदिवासी अंनघोरी अपने घर में सो रहा था तभी देवी सिंह का दमाद सरमन आदिवासी निवासी खैरी अपने ससुर के घर गया और डंडे से मार कर हत्या कर दी एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया ग्राम अनघोरी में देवी सिंह उम्र 60 वर्ष, दमाद सरमन आदिवासी उम्र 35 वर्ष घर जमाई बनकर रहता था और कोई काम धंधा नहीं करता था इसी बात को लेकर देवी सिंह आदिवासी सरमन को काम धंधा करने की बोलते थे इसी बात को लेकर सरमन आदिवासी ससुर से नफरत करने लगा और शुक्रवार सुबह करीब 10:00 शराब के नशे में ससुर देवीसींग से गाली गलौज करने लगा, देवी सिंह ने गाली गलौज करने से रोका तो सरमन ने डंडे से ससुर के सिर में मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सरमन आदिवासी वहां से भागने लगा लेकिन ग्राम अनघोरी के लोगों ने पकड़ कर केसली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सरमन आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.